Monday, October 27, 2025

Vastu Tips: ये वास्तु टिप्स दिलाएंगे सरकारी नौकरी, करें उपाय

Share

Vastu Tips: आज का युवा सरकारी नौकरी के लिए हर संभव प्रयास करता है। सरकारी नौकरी हर किसी का सपना होता है। कई बार मेहनत के बावजूद सरकारी नौकरी में सफलता नहीं मिलती है। तो सवाल उठना लाज़मी हो जाता है कि, क्या किस्मता साथ नहीं दे रही है?

घर में Vastu Tips का प्रभाव सभी कार्यों में पड़ता है। वैसे ही हमारे घर और पढ़ाई के वातावरण का असर हमारी ऊर्जा पर पड़ता है। अगर घर का वास्तु सही है तो पढ़ाई में की गई मेहनत जरूर रंग लाती है। जानिए असरदार वास्तु उपाय, जो सरकारी नौकरी का राह को आसान बना सकते हैं।

पढाई का स्थान

वास्तुशास्त्र के मुताबिक, जब भी आप पढ़ाई करें तो मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें। दिशा सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है, जिससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है। पढ़ाई के टेबल के सामने दीवार पर प्रेरणादायक कोट्स या माता सरस्वती की तस्वीर लगाएं।

फूल रखने का तरीका

सपनों की नौकरी पाने के लिए टेबल में हमेशा पीले रंग के ताजे फूल या क्रिस्टल बॉल रखें। ये फूल ब्रह्मा और सरस्वती ऊर्जा को सक्रिय करता है। और पढ़ाई में रुचि बनी रहती है। अगर फूल सूख जाए तो तुरंत बदलें वरना नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है।

साउथ-वेस्ट कॉनर

दक्षिण-पश्चिम कोना वास्तु में स्थिरता और करियर का कोना माना जाता है। यह जगह गंदी, फैली हुई या अव्यवस्थित न रखें। साफ-सुथरा और संतुलन में रखें। साथ ही इस कोने में लकड़ी का ग्लोब या मैप रखें, जो आफके लक्ष्य को दर्शाए।

इन मंत्रों का करें उच्चारण

जब भी आप पढ़ाई शुरू करे तो दीपक जलाकर इस मंत्र का जाप करें ऊँ गं गणपतये नम:मंत्र का 11 बार जाप करें। यह मंत्र बाधाएं दूर करने वाला माना जाता है। हो सके तो तुलसी का एक पौधा घर के आंगन या बालकनी में जरूर रखें।

पीपल के पेड़ पर दीपक जलाएं

अगर सरकारी नौकरी के परीक्षा में पास होने का बाद भी नौकरी नहीं लग पा रही है तो शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि मंत्र का जाप करें। शनिवार को काली चीजों का दान करना बेहद शुभ होता हैं।

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: कितने सूर्य ग्रहण, जानिए कब और कहां दिखेंगे!

और खबरें

ताजा खबर