SAHARNPUR: सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। बैंक से जयपुर भेजी गई नकदी की गड्डियों में नोट कम पाए गए थे, जिसके बाद जांच टीम बैंक पहुंची। जांच में चेस्ट के अंदर बड़ी मात्रा में नकली नोट मिले।मामले में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट मैनेजर सुशील कुमार और अमित कुमार तथा हाउसकीपर विशाल कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। तीन बैंक अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है।सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बैंक की चेस्ट तक पहुंचे कैसे और बैंक की जांच में उसी समय पकड़े क्यों नहीं गए?
ये भी पढ़ें- NTA: NTA में नई नियुक्ति हुई
