Lucknow news: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर काम कर रहे 4 मजदूर नीचे गिरे।
लिफ्ट का काम कर रहे चार मजदूर हादसे का शिकार, गंभीर रूप से घायल।
लिफ्ट नीचे आने से निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ बड़ा हादसा।
हादसे के बाद चारों घायल मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद निर्माण स्थल का गेट बंद, किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया।
मीडिया को भी हादसा स्थल के अंदर जाने से रोका गया।
हादसे वाली जगह पर कवरेज करने से मीडिया को रोका गया।
शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट का कोई कर्मचारी सामने आकर बोलने को तैयार नहीं।
हादसा वाली जगह पर कवरेज करने से रोका जा रहा है, आखिर क्यों नहीं मीडिया को जाने दिया जा रहा है?।
सूत्रों के मुताबिक, यह बीजेपी के राज्यसभा सांसद एवं शालीमार के सबसे ताकतवर बिल्डर संजय सेठ का अपार्टमेंट बताया जा रहा है।
हालांकि, शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट का कोई भी कर्मचारी कैमरे पर बात करने को तैयार नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, हादसे के बाद भी शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लिफ्ट डक्ट में काम के दौरान हुआ हादसा।
प्रशासनिक अधिकारी भी हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे।
दिन में करीब 11:30 बजे हुआ निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट हादसा।
लिफ्ट टूटकर नीचे गिरने से चार मजदूर बेसमेंट में जा गिरे।
तीन मजदूरों को गंभीर चोट, एक मजदूर को मामूली चोट आई।
पुलिस के मुताबिक सभी घायल मजदूर खतरे से बाहर हैं।
चारों घायल मजदूर बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी हैं।
छोटू कुमार, सुरेंद्र कुमार, निक्कू और मोनू हादसे में घायल हुए।
महानगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन शालीमार गैलेंट में हुआ हादसा।
लिफ्ट हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस और प्रशासन।
शालीमार गैलेंट वेस्ट में लिफ्ट हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो गए
ये भी पढ़ें-Special TET exam: Special TET परीक्षा की कार्ययोजना उपलब्ध कराए जाने संबंधी आदेश जारी
