Thursday, June 18, 2026

Ram Mandir: पूजा सामग्री महंगी, चंदा-चढ़ावा चोरी होने पर अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना

Share

Ram Mandir: लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए महंगाई और धार्मिक स्थलों से जुड़े चोरी के मामलों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, “पूजा सामग्री महंगी हो गई और चंदा, चढ़ावा, दान चोरी हो रहा है, यही है भाजपाई अमृतकाल!!”

सपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंदिरों और धार्मिक स्थलों से दान-पेटियों में चोरी तथा पूजा सामग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। अखिलेश यादव ने इन मुद्दों को जोड़ते हुए सरकार की नीतियों और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए विपक्ष लगातार महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है और सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है।

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- India and the United Kingdom: भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू, 99% भारतीय उत्पादों को मिलेगा शुल्क मुक्त प्रवेश

और खबरें

ताजा खबर