Wednesday, May 27, 2026

Amit shah: बीकानेर में अमित शाह की हाईलेवल सुरक्षा बैठक, बॉर्डर जिलों के लिए 360° सिक्योरिटी प्लान तैयार

Share

Amit Shah: बीकानेर में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने मंगलवार को राजस्थान के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाईलेवल बैठक की। बैठक में भारत-पाक सीमा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों, घुसपैठ, ड्रग्स तस्करी, साइबर अपराध और अवैध निर्माण पर सख्त रणनीति तैयार की गई।

गृह मंत्री Amit Shah ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत-पाक सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में होने वाले अवैध निर्माणों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए और ऐसे निर्माणों को तुरंत ध्वस्त किया जाए। बैठक में कहा गया कि सीमा क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साइबर अपराध रोकने के लिए ‘1930’ हेल्पलाइन

बैठक में Border Security Force, Narcotics Control Bureau, Central Board of Direct Taxes और राज्य की विभिन्न एजेंसियों के बीच संयुक्त बॉर्डर मैनेजमेंट को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ड्रग्स तस्करी, अवैध फंडिंग और घुसपैठ के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए साझा अभियान चलाया जाए।

गृह मंत्री Amit Shah ने फर्जी कंपनियों, म्यूल अकाउंट्स और नकली आधार कार्ड के जरिए होने वाले संदिग्ध लेनदेन की गहन जांच के निर्देश भी दिए। साइबर अपराध रोकने के लिए ‘1930’ हेल्पलाइन के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में राजस्थान के पांच सीमावर्ती जिलों के डीएम और एसपी मौजूद रहे। Amit Shah ने नए आपराधिक कानूनों के सख्त क्रियान्वयन और जिला प्रशासन को अधिक अधिकार देने की बात कही, ताकि सुरक्षा संबंधी मामलों में तेजी से कार्रवाई हो सके।

सूत्रों के अनुसार, इससे पहले बिहार के सीमांचल क्षेत्र में भी इसी तरह का अभियान चलाया गया था, जहां अब तक बड़ी संख्या में अवैध रूप से निर्मित संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। राजस्थान में भी उसी मॉडल पर व्यापक सुरक्षा और निगरानी अभियान चलाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें- Crime News: लखनऊ के आशियाना में दिल दहला देने वाली वारदात, पति पर पत्नी की हत्या का आरोप

और खबरें

ताजा खबर