Tuesday, May 26, 2026

CNG: सीएनजी फिर हुई महंगी, राजधानी में 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम

Share

CNG: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

कीमत बढ़ने के बाद अब दिल्ली में सीएनजी 83 रुपये 9 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी। CNG के दाम बढ़ने का सीधा असर ऑटो, टैक्सी, कैब और निजी वाहनों के संचालन खर्च पर पड़ने की संभावना है।

माना जा रहा है कि CNG महंगी होने से सार्वजनिक परिवहन और रोजमर्रा के सफर का खर्च भी बढ़ सकता है। वहीं वाहन चालकों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों में इस फैसले को लेकर चिंता देखी जा रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस कीमतों और सप्लाई लागत में बढ़ोतरी का असर घरेलू दरों पर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें-Amit shah: बीकानेर बॉर्डर पर आज अमित शाह, सीमा सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

और खबरें

ताजा खबर