Amit shah: अमित शाह आज बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे। गृह मंत्री Amit shah भारत-पाकिस्तान सीमा से जुड़े संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे।
जानकारी के अनुसार Amit shah सीमा चौकियों का निरीक्षण करेंगे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। दौरे के दौरान सीमा पर घुसपैठ रोकने, ड्रोन गतिविधियों पर निगरानी और तस्करी विरोधी अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा होगी।
बैठक में बीएसएफ, खुफिया एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। हाल के समय में सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी की घटनाओं को देखते हुए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और स्मार्ट निगरानी प्रणाली पर विशेष जोर दे रही है। Amit shah का यह दौरा उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- cm yogi: गर्मी की छुट्टियों में CM की बच्चों के नाम चिट्ठी
