Tuesday, February 24, 2026

Jharkhand plane crash: झारखंड में मेडिकल चार्टर विमान कैश की हुई पुष्टि, देखें वीडियो

Share

Jharkhand plane crash: झारखंड में लापता हुआ मेडिकल चार्टर विमान अब क्रैश होने की पुष्टि हो गई है। रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार विमान में मरीज समेत कुल 7 लोग सवार थे।

टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान का संपर्क टूट गया था, जिसके बाद बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाश के दौरान जंगल क्षेत्र में विमान का मलबा बरामद हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल हताहतों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- cyber crime: यूपी पुलिस ने मथुरा के सिर्फ 2 गांव से 34 साइबर अपराधी पकड़े, देखें वीडियो

और खबरें

ताजा खबर