Sunday, February 22, 2026

Voter: छूट न जाए नाम: यूपी में आज सजेगा ‘मतदाता पुनरीक्षण’ का चौथा शिविर, शुद्ध होगी वोटर लिस्ट

Share

Voter: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत 22 फरवरी को पूरे प्रदेश के बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और सूची को शुद्ध करना है।

यह चौथा विशेष अभियान दिवस है, इससे पहले 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी 2026 को भी ऐसे अभियान आयोजित किए गए थे।

22 फरवरी को प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे।

बीएलओ के पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची और आवश्यक फॉर्म (6, 6A, 7 और 8) उपलब्ध रहेंगे।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी होगी, जहाँ मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता मिलेगी।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे 22 फरवरी को अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम जांच लें।

यदि किसी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में नहीं है या जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे फॉर्म 6 भरकर बीएलओ को दे सकते हैं या ECINET मोबाइल एप्लीकेशन या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मतदाता सूची में किसी त्रुटि को सुधारने के लिए फॉर्म 8 भरा जा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Supreme court: लखनऊ में नर्सों के लिए न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये अनिवार्य

और खबरें

ताजा खबर