Saturday, April 11, 2026

crime news: अंतरराज्यीय चोर गैंग का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार

Share


crime news: आगरा में थाना डौकी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 22 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण, नगदी, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गैंग के सदस्य पहले रेकी करते थे और फिर ज्वेलर्स की दुकानों तथा बंद मकानों को निशाना बनाते थे।

आगरा, फिरोजाबाद और दिल्ली में कई वारदातों में इनकी संलिप्तता सामने आई है। 14 फरवरी को दिल्ली में हुई बड़ी चोरी में भी इनका हाथ बताया जा रहा है। अभिषेक अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- natural forming: नेचुरल फॉर्मिंग हब बन रहा यूपी

और खबरें

ताजा खबर