Saturday, February 14, 2026

up board 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 से पूर्व 14 फरवरी को राज्य स्तरीय यू-ट्यूब मार्गदर्शन सत्र आयोजित

Share

up board 2026: लखनऊ, 13 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने वाली हाईस्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु 14 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे राज्य स्तरीय ऑनलाइन यू-ट्यूब सत्र आयोजित किया जाएगा। यह सत्र परीक्षा की बेहतर तैयारी, विषयवार रणनीति, समय प्रबंधन तथा तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा।

इस ऑनलाइन सत्र की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा की जाएगी। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व प्रभावी मार्गदर्शन, प्रेरणा और आत्मविश्वास प्रदान करना है, ताकि वे बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम में समस्त मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक एवं विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग करेंगे। सत्र का लाइव प्रसारण यू-ट्यूब लिंक

के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रदेश भर के विद्यार्थी सीधे जुड़ सकेंगे।

ये भी पढ़ें-kanpur news: कानपुर में नवविवाहिता का अजीब मामला, पति ने लगाई पुलिस से न्याय की गुहार

और खबरें

ताजा खबर