Saturday, February 14, 2026

Mukhtar Anshari: मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई तन्नू ने वापस ली जमानत,हत्या के बाद लग रहा है डर

Share


Mukhtar Anshari: गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू ने गुरुवार को MP-MLA कोर्ट से अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली। कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस कदम से सभी हैरान रह गए। सुरक्षा संबंधी आशंकाओं के चलते उसने ऐसा कदम उठाया माना जा रहा है।

तन्नू मुहम्मदाबाद का निवासी है और उसके ऊपर हत्या के एक मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह पिछले 2 साल से फरार चल रहा था, लेकिन हाल ही में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसका नाम 2001 के चर्चित उसरी गैंगवार के गवाह और ठेकेदार मनोज राय अपहरण-हत्या कांड से जुड़ा है।

बक्सर निवासी शैलेंद्र राय ने अपने बेटे मनोज की हत्या का मामला दर्ज कराया था। शुक्रवार को जज शक्ति सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां तन्नू के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को निर्धारित है। इसी केस में उसने जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिसे अब वापस ले लिया।

ये भी पढ़ें- shivratri 2026: अयोध्या मार्ग पर 50 फीट ऊंची शिवलिंग की झांकी तैयार की गई

और खबरें

ताजा खबर