Wednesday, February 11, 2026

Bhagwat Katha: फिरोजापुर में श्रीमद् भागवत कथा का नरेश कटियार ने किया सफल समापन, देखें वीडियो

Share

Bhagwat Katha:कानपुर देहात: ग्राम फिरोजापुर में 3 फरवरी से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आज सफल समापन किया गया। इस कथा का आयोजन कथावाचक देवी स्वाती जी एवं देवी प्रगति जी द्वारा किया गया। समापन समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर देहात के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सिकंदरा श्री नरेश कटियार जी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी उपस्थितजन को प्रेमभाव से रहने और समाज में सद्भाव कायम रखने की नसीहत दी।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से यज्ञपति शिवराम कटियार, परीक्षित राजीव कुमार कटियार, आदर्श कटियार, बृजेंद्र स्वरुप, लालू कटियार, शैलेंद्र कुमार, महेंद्र नाथ, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, सिद्धनाथ, रमेश चंद्र, नरेंद्र कटियार प्रधान, सनोज कुमार, कैलाश नाथ, रवि कटियार, हिमांशु, मनोज कुमार दीपु, मनोज कुमार कटियार, सुशील रोजगार सेवक, डॉ. विनोद कटियार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कथा के दौरान भक्तजन ने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया और धार्मिक वातावरण में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें- UP Assembly: बजट सत्र से पहले यूपी विधानसभा में सपा विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

और खबरें

ताजा खबर