Mulla Kheda: अवगत कराना है कि आज दिनांक 03.02.2026 को प्रातः 08:27 बजे ग्राम चौरासी के ग्राम प्रधान द्वारा थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर सूचना दी गई कि ग्राम चौरासी के निवासी संतराम पुत्र दुलारे रावत, उम्र लगभग 40 वर्ष, का शव मुल्ला खेड़ा गांव की सरहद में सड़क किनारे पड़ा हुआ है।
सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक, थाना सुशांत गोल्फ सिटी एवं उच्चाधिकारी गण तत्काल मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल व शव के निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर स्पष्ट रूप से चोट के निशान पाए गए।* साथ ही ईंट से प्रहार किए जाने के चिन्ह भी मौजूद हैं, आलाकत्ल ईट को बरामद कर लिया गया है, जिसके कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। जिससे प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का संकलन
प्रकरण के संबंध में घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में मृतक साइकिल से शराब के ठेके की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों, ग्राम प्रधान एवं मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक मजदूरी का कार्य करता था तथा उसके दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं।
मौके पर फॉरेंसिक/फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का संकलन किया गया। शव को पुलिस कब्जे में लेकर *पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण की जा रही है तथा पोस्टमार्टम हेतु विधिक प्रक्रिया प्रचलित है।
अभियोग पंजीकृत कर लिया गया
पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल पर उपस्थित रहकर मृतक के परिजनों से वार्ता की गई तथा उन्हें आवश्यक आश्वासन दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर के अनुसार अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है तथा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें- UGC: UGC के समर्थन में बिरसा अम्बेडकर फुले छात्र संघ का बवाल, देखें वीडियो
