Lucknow Development Authority: एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की कार्रवाई
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को चिनहट क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 80 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 09 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की।
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि चिनहट के ग्राम-जुग्गौर, मेहोरा, तकिया, लौलाई, देवरिया आदि जगहों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान मनोज सिंह, सियाराम, संजय, संतोष, अरविंद, विनोद, आशीष यादव, फूलचन्द्र, विश्राम, हृदय नारायण यादव व अन्य द्वारा लगभग 80 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 09 अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी। जिसमें निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर अवैध रूप से बनायी गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, साइट ऑफिस, भवन आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Breaking news: कानपुर नगर ब्रेकिंग न्यूज़

