Non veg delivery:अयोध्या नगर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के भीतर नॉनवेज की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, ऑनलाइन भी नहीं बिकेगा नॉनवेज।
इतना ही नही यह आदेश होटल, ढाबे, दुकानों के साथ-साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर भी लागू होगा।
साथ ही गेस्ट हाउस और होम-स्टे में नॉनवेज परोसने पर भी रोक।
पहले से लागू प्रतिबंध के बावजूद पर्यटकों को ऑनलाइन माध्यम से नॉनवेज मंगाकर परोसने की शिकायत सामने आई थी।
शिकायतों के बाद ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी पर भी प्रतिबंध लगाया गया। सभी होटल, दुकानदार और डिलीवरी कंपनियों को आदेश की जानकारी दी गई।
सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने आदेश की पुष्टि की। आदेश के पालन के लिए प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।
ये भी पढ़ें- SIR NEWS:2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
