Ghantaghar Heritage Zone: हुसैनाबाद हेरिटेज जोन में घंटा घर के पास टुंडे कबाबी का रेस्टोरेंट कहां से नक्शा पास करवाकर बनवाया गया। इसको हेरिटेज जोन में धंधा करने और जगह का व्यवसायिक उपयोग करने की स्वीकृति कहां से मिली। छोटे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
इन बड़े धन्ना सेठों पर भी एक्शन की जरूरत है। टुंडे कबाबी ने लखनऊ पर कोई अहसान नहीं किया कि इनको घंटाघर की खूबसूरती को खत्म करने की इजाजत दी जाए। LDA, नगर निगम, ASI और हुसैनाबाद ट्रस्ट को इस पर कार्रवाई करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- UP Police: होमगार्ड्स श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट

