Neha Singh Rathore: लखनऊ में हजरतगंज कोतवाली में बीती देर रात हुई पूछताछ के बाद लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने कल पहली बार कोतवाली को अंदर से देखा।

पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद वह कोतवाली पहुँची थीं, जहाँ कुछ औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद वह वापस लौट आईं। नेहा सिंह राठौर ने आगे लिखा कि यदि उन्हें दोबारा बुलाया जाएगा तो वह फिर जाएँगी। उन्होंने कहा कि देश के लिए तकलीफ़ें उठानी ही पड़ती हैं और वह न डरेंगी, बल्कि संघर्ष करती रहेंगी।
ये भी पढ़ें- Neha singh rathor: नेहा सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया- पति हिमांशु सिंह राठौर

