Bhiwadi breaking news:यूआईटी फेज थर्ड थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक दीपक उसके साथ एक चप्पल बनाने वाली कंपनी में काम करता था।
काम के दौरान हुई जान-पहचान के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने बार-बार शादी का वादा कर उसे भरोसे में लिया और इस दौरान उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।
बाद में युवती को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसने यह बात जानबूझकर छिपाई थी।
सच्चाई सामने आने पर युवती ने साहस जुटाकर पुलिस से संपर्क किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भिवाड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढे़ं- Air india: नशे में धुत्त पायलट हिरासत में कनाडा से भारत आनी थी फ्लाइट

