रिपोर्ट श्रीकांत शाह
Prayagraj news: भारी मतदान के बीच नए नेतृत्व को मिली समाज की मुहर
प्रयागराज क्षत्रिय सोनार युवक समिति, कल्याणी देवी के तत्वावधान में रविवार 28 दिसंबर 2025 को स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित स्वर्णकार समाज के ऐतिहासिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव में समाज के मतदाताओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए भारी संख्या में मतदान किया और नए नेतृत्व को चुना।
विजयी पदाधिकारी
अध्यक्ष: राजनाथ वर्मा
महामंत्री: इंद्रेश नाथ वर्मा ‘सोनू’
कोषाध्यक्ष: हरीश वर्मा
यह चुनाव स्वर्णकार समाज के संगठनात्मक भविष्य और सामाजिक विकास की दिशा तय करने वाला माना जा रहा था। मतदान के दौरान समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे चुनाव ऐतिहासिक बन गया।
चुनाव में राजनाथ वर्मा (शंख), इंद्रेश नाथ वर्मा (सीढ़ी) और हरीश वर्मा (बल्ब) के चुनाव चिन्हों को मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिला और पूरे पैनल को निर्णायक जीत हासिल हुई।
विजय के बाद बोले नवनिर्वाचित पदाधिकारी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजनाथ वर्मा ने समाज के सभी मतदाताओं और वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे स्वर्णकार समाज की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई कार्यकारिणी ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्मठता के साथ समाज की एकता, उन्नति और अधिकारों के लिए कार्य करेगी।
परिणाम घोषित होते ही स्वर्णकार धर्मशाला परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
ये भी पढ़ें- cm yogi: योगी सरकार की नई आबकारी नीति से निवेश, रोजगार और राजस्व में वृद्धि ने पकड़ी रफ्तार

