Ayodhya news: प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ अयोध्या प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के सरियावां गांव में अभियुक्त राजा मानसिंह और उसकी पत्नी नीतू सिंह की लगभग 14 करोड़ रुपये की संपत्ति को यूपी गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत सीज किया गया है सीज की गई संपत्तियों में कॉम्प्लेक्स सहित अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं।
गिरोहों में मचा हड़कंप
कार्रवाई से पूर्व प्रशासन द्वारा मौके पर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई गई, जिससे पूरे क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा यह कार्रवाई एसडीएम सोहावल सविता राजपूत के नेतृत्व में की गई। मौके पर सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाली पूराकलंदर, मनोज शर्मा राम जन्मभूमि थाना प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला,सहित कई थानों की पुलिस और भारी सुरक्षा बल तैनात रहा बताया गया है कि अभियुक्त राजा मानसिंह व नीतू सिंह पर निवेश के नाम पर ठगी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

दोनों अभियुक्त समेत अन्य आरोपी इस समय जेल में बंद हैं। प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में ठगी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें- Cm yogi: सीएम योगी ने की सचेतक दल की बैठक

