Barabanki: झोलाछाप डॉक्टर के बेटे ने यूट्यूब वीडियो देखकर किया पथरी का ऑपरेशन, महिला की मौत
बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के डफरापुर कस्बे में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल में बिना डिग्री वाले डॉक्टर के बेटे ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर गॉल ब्लैडर स्टोन (पथरी) का ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन के दौरान पथरी तो नहीं निकली, लेकिन महिला की कई महत्वपूर्ण नसें कट गईं।
नसें कटने से अत्यधिक खून बहने और भयंकर दर्द से महिला ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- kanpur news: कैंट बोर्ड की जमीन पर हो रहा कब्जा

