Wednesday, February 25, 2026

kanpur news: जलकल जीएम ने निरीक्षण के दौरान सप्ताह भर में लोगों को कब्जा खाली करने के निर्देश

Share

kanpur news: आर्य नगर स्थित बीएस पार्क जोनल पंपिंग स्टेशन में अवैध कब्जों को नगर निगम की टीम ने विरोध के बीच ढहा दिया। लोगों ने गृहस्थी का सामान सड़क किनारे रख दिया था। बीएस पार्क में रिटायर कर्मचारी, नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारी और अन्य लोग अवैध रूप से कब्जा कर रह रहे थे।

परिसर के अंदर दुकानों का भी संचालन किया जा रहा था। पिछले दिनों जलकल जीएम ने निरीक्षण के दौरान सप्ताह भर में लोगों को कब्जा खाली करने के निर्देश दिए थे पर कब्जे नहीं हटे। जोनल अधिकारी राजेश सिंह बुलडोजर व अपनी टीम लेकर पार्क पहुंचे तो कब्जेदार अधिकारियों से और समय मांगने लगे। जोनल अधिकारी ने बताया कि कुल 32 अवैध कब्जों को हटाया गया है। जल्द ही मलबा भी हटवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur news: पेंशनरों को मिले आठवें वेतन आयोग का लाभ

और खबरें

ताजा खबर