Friday, March 13, 2026

Maharajganj News: बस स्टेशन पर ड्राइवर–कंडक्टर में विवाद, हाथापाई तक पहुंचा मामलाअधिकारियों से भी हुई नोकझोंक, जांच शुरू

Share

Maharajganj News: जिले के बस स्टेशन अचानक हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते-देखते तेज झगड़े में बदल गई। गुस्से में दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हाथापाई पर उतर आए, जिससे मौके पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हंगामा बढ़ता देख कुछ यात्री बीच-बचाव करने लगे। इसी बीच मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर उनसे भी उलझ पड़ा। बताया जा रहा है कि समझाने पर भी ड्राइवर शांत नहीं हुआ और उनसे बहस करता रहा।

बस स्टेशन पर हुई इस घटना का वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर के बीच विवाद किस कारण शुरू हुआ, इसकी जांच की जा रही है। दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

इस झगड़े के कारण कुछ देर तक बस संचालन प्रभावित रहा। यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल माहौल सामान्य है और बस सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें-SAHLAG: साहलग में ड्रेस के लिये करें, ट्रेंडी कलर्स का चयनः

और खबरें

ताजा खबर