Friday, March 13, 2026

Maharajganj News: डोमा खास में अवैध शराब का अड्डा, ग्रामीणों ने रोक की लगाई गुहार

Share

Maharajganj News: थाना अध्यक्ष को संंबोधित एक शिकायती पत्र में डोमा खास के ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के व्यापारियों पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही गांव वालों ने आरोप लगाया है कि टोला डोमा कोठी रेंज के समीप चार स्थानों पर अवैध कच्ची शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं। आए दिन शराब की दुकानों में शराब पीने वालों का जमावड़ा लगता है, इस कारण से पूरा माहौल बिगड़ता जा रहा है।

पत्र में ग्रामीणों ने लिखा है कि महिलाओं के मना करने पर शराबी गाली-गौज करते है और मारपीट भी करते हैं।इतना ही नहीं पूरे गांव का माहौल दूषित हो रहा है, और परिवारों में काफी तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन अवैध ठिकानों पर खुलेआम शराब बेची जा रही है।

ग्रामीण की महिलाओं ने थाना अध्यक्ष से मांग की है कि इन शराब के अड्डों को तुरंत बंद कराया जाएताकि गांव में शांति और सुरक्षा कायम रह सके। गांव में सभी लोगों ने मिलकर शिकायत पत्र में हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर कार्रवाई की अपील की है।

ये भी पढ़ें- Delicious Food: राजधानी लखनऊ को विविधता से भरे खान पान के लिये वैश्विक सम्मानः

और खबरें

ताजा खबर