Yamuna Expressway: “किसान हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री का जताया आभार”
आकांक्षा मिश्रा
नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे में अपनी जमीनें देने वाले अवशेष किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवेदनशील एवं किसान हितैषी प्रयासों से नए वर्ष से कई वर्षों से रुका हुआ 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का लाभ मिलना आरम्भ हो जाएगा। इस निर्णय से जनपद अलीगढ़, मथुरा और आगरा के भी किसान लाभान्वित होंगे। यह निर्णय वर्षों से इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय प्रदेश सरकार की किसान कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और विकास मॉडल को सशक्त रूप से दर्शाता है।
इससे न केवल किसानों के आर्थिक हित सुरक्षित होंगे, बल्कि सरकार और किसानों के बीच विश्वास का रिश्ता और अधिक मजबूत होगा। जेवर विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों के हित में लिया गया यह निर्णय उनकी पीड़ा, संघर्ष और अपेक्षाओं के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशील सोच का प्रमाण है। इसके लिए क्षेत्र के किसानों में हर्ष और संतोष का वातावरण है।
इस मौके कर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी सरकार और शासन से चल रही वार्ता के क्रम में किसानों के लंबित चल रहे प्रकरणों पर भी निर्णय लिए जायेंगे।”
ये भी पढ़ें-Magh Mela: गंगा पर बनेंगे नौ पांटून पुल, फाफामऊ की ओर दो नए पुलों से मिलेगी जाम से राहत

