Monday, May 25, 2026

Maharajganj news: महराजगंज न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारंभ

Share

Maharajganj news:महराजगंज न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य और गरिमामय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।

न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी


इस मौके पर लोक अदालत के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए तैयार किए गए विशेष जागरूकता वाहन को भी न्यायमूर्ति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन के माध्यम से लोगों को लोक अदालत के लाभ और उसके महत्व की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने न्यायालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। इस पहल की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महराजगंज, पुलिस अधीक्षक, जिला न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, न्यायिक अधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य पुराने और लंबित मामलों का जल्द निपटारा करना है, ताकि गरीब और आम लोगों को जल्दी और मुफ्त न्याय मिल सके। इस पहल से जिले में न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक आसान और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें- IndiGo flight: इंडिगो ने फ्लाइट टिकटों के दाम बढ़ाए

और खबरें

ताजा खबर