होटल जैसा स्वाद, बाहर से क्रिस्पी अंदर से सॉफ्ट

होटल जैसा स्वाद, बाहर से क्रिस्पी अंदर से सॉफ्ट

बाजार की महंगी सोया चाप अब घर में बनाना बहुत आसान है। बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट

जूसी सोया चाप की ये रेसिपी एक बार ट्राई करके देखिए, बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

सामग्री (4 लोगों के लिए) सोया चाप - 8 स्टिक (250 ग्राम), दही - 1 कप (गाढ़ा), अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, 

कश्मीरी लाल मिर्च - 1 चम्मचहल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला - 1-1 चम्मच

नींबू का रस - 1 चम्मच, बेसन या कॉर्नफ्लोर - 2 चम्मच, सरसों का तेल / मक्खन - 2 चम्मच, नमक स्वादानुसार

सबसे पहले सोया चाप को डंडियों से निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक बर्तन में पानी उबालें, 

उसमें थोड़ा नमक डालें और चाप के टुकड़ों को 5 मिनट तक उबालें। फिर ठंडे पानी से धोकर अच्छे से निचोड़ लें। इससे चाप की सारी बदबू निकल जाएगी।

एक बड़े बर्तन में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, सारे मसाले, नींबू का रस, बेसन और नमक मिलाएं। 

अब इसमें निचोड़े हुए सोया चाप के टुकड़े डालें और अच्छे से मिलाएं।

इसे कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। जितनी देर मैरिनेट होगा, उतना ही जूसी बनेगा।

एक नॉन-स्टिक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें। मैरिनेट की हुई चाप को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंकें। 

ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और हरा धनिया डालें।

ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और हरा धनिया डालें।

तवे से उतारने के बाद, एक छोटी कटोरी में जलता हुआ कोयला रखें, उस पर थोड़ा घी डालें और पैन को 2 मिनट के लिए ढक दें। इसमें तंदूरी वाली खुशबू आ जाएगी।