Saturday, February 14, 2026

Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी भवन में वीडियो बनाने का मामला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Share

Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी भवन परिसर के अंदर वीडियो बनाए जाने का एक मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार शिखा नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने भवन के भीतर का वीडियो रिकॉर्ड किया, जबकि परिसर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित ह
बताया जा रहा है कि कंटेंट क्रिएटर ने सामान्य दिखने वाले स्मार्ट ग्लासेज का इस्तेमाल किया, जिनमें इनबिल्ट कैमरा लगा था। इसी तकनीक के जरिए वीडियो रिकॉर्ड कर उसे बाहर साझा किया गया।


श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि भवन परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद वीडियो का सामने आना सुरक्षा जांच और निगरानी व्यवस्था में संभावित चूक की ओर इशारा करता है।


इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और आम लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि जब नियमों की जानकारी सभी को है, तो फिर कुछ लोग ऐसी हरकत क्यों करते हैं। जानकारों का मानना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और वायरल होने की चाहत के चलते कुछ कंटेंट क्रिएटर नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं।


फिलहाल श्राइन बोर्ड की ओर से मामले की समीक्षा किए जाने और भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की बात कही जा रही है, ताकि पवित्र स्थल की गरिमा और सुरक्षा दोनों बनाए रखी जा सकें।

ये भी पढ़ें- High court: जाति जन्म से तय, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती

और खबरें

ताजा खबर