Wednesday, May 27, 2026

Magh Mela 2026: माघ मेला की समाप्ति पर “सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज” पुनः गंगा स्वच्छता अभियान मैदान में कूद पड़ी, देखें वीडियो

Share

करो जतन हो जाए यह, सारा जग हैरान।
इस तरहा हो स्वच्छता, चमके हिंदुस्तान।।

Magh Mela 2026: दिनांक – 08.02.2026 को कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में अरैल गंगा तट पर जन जागरण अभियान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि लोग गंगा में स्नान करने आते हैं, पॉलिथीन सहित गंदगी डालकर चले जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। मां गंगा के आंचल को साफ सुथरा रखना चाहिए।


संस्था पदाधिकारी प्रियांशु उपाध्याय ने कहा कि जो गंदगी करते हैं, उन्हीं को साफ सफाई भी गंगा, यमुना एवं सरस्वती के तट पर रखने का कर्तव्य निभाना चाहिए। क्योंकि गंगा हमारी संस्कृति एवं धरोहर है। जब हम जागरूक होंगे, तभी साफ सफाई तटों पर दिखाई पड़ेगी।


प्रबंधक/ सचिव कुंवर जी तिवारी ने कहा कि जिस तरह से मेला प्रशासन मेले की शुरुआत में घाटों पर साफ सफाई करवाती है, उसी प्रकार से मेला समाप्ति के पश्चात् भी संपूर्ण घाटों को साफ सुथरा करवा कर ही छोड़ना चाहिए। जिससे तटो पर साफ सफाई विद्यमान रहे।

कार्यक्रम में सर्वश्री धीरज यादव,सहदेव चौरसिया, आत्म प्रकाश यादव,डॉ.एस.बी.यादव, संदीप केसरवानी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धीरज राजवानी, विनोद गुरानी, नीरज पांडेय, प्रियांशु उपाध्याय, इंदु प्रकाश सिंह,शैलेंद्र पाल, पुष्पेंद्र कुमार द्विवेदी, तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- 2047:‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ विजन डॉक्यूमेण्ट तैयार करने के लिए राज्य विधान मण्डल में अत्यन्त उपयोगी चर्चा की गई

और खबरें

ताजा खबर