Friday, August 28, 2026

UP News: डीएम की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस 17 दिसम्बर को

Share

UP News: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया है कि 17 दिसम्बर 2025 को पूर्वाह्न 12:30 बजे बचत भवन सभागार, कलेक्ट्रेट में पेंशनर्स दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि पेंशनर्स दिवस पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी, बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा व विद्युत विभाग के पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जिनके साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा अन्य कार्यालयाध्यक्ष पेंशन स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया में आने वाली कठिनाईयों तथा शासन द्वारा किये गये विभिन्न शासनादेशों के अनुपालन इत्यादि के सन्दर्भ में चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें- Noida News: गलगोटिया विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल हैकाथॉन 2025 का सफल आयोजन

और खबरें

ताजा खबर