UP News: बुलंदशहर में सहकारी संस्था “इफको” यूरिया की कालाबाजारी पकड़ी गई है। 1575 बोरी यूरिया दूसरे जिलों को जा रहा था। सरकारी रेट 286 रुपए है, जबकि तस्कर ने इसे 400 रुपए प्रति बोरा के हिसाब से खरीदा था। अब सोचिए मार्केट में वो दुकानदार कितने भाव का बोरा बेचता होगा। इधर, सरकारी संस्थाओं पर किसानों को कहा जाता है कि खाद पीछे से नहीं आई है। बेचारे किसान खाद के लिए हर सीजन में मारे–मारे घूमते हैं।
ये भी पढ़ें- Lucknow: यूपी ATS जांच में बड़ा खुलासा, दिल्ली आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मिले संदिग्ध

