UP ATS:पाकिस्तानी हैंडलर्स के निर्देश पर आगजनी की योजना, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रविरोधी साजिश रचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर प्रदेश में आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
एडीजी के अनुसार, आरोपियों की योजना प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों, आम लोगों के वाहनों और रेलवे के सिग्नल बॉक्स को निशाना बनाने की थी, जिससे व्यापक स्तर पर अव्यवस्था फैल सके।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से सात स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस और एटीएस की टीमें अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में इस साजिश से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Prayagraj news: युवती का कराया गया मेडिकल, दर्ज हुआ बयान
