Thursday, March 12, 2026

Sonbhadra:शीतलहर के दृष्टिगत विद्यालय समय परिवर्तन की मांग, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Share


Sonbhadra: अत्यधिक गलन और शीतलहर के बढ़ते असर को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता की गई। इस पर अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर शाम तक आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे। शिक्षक संघ ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय की आवश्यकता पर जोर दिया।


जिला महामंत्री हुकूम चन्द्र ने कहा कि शीतलहर की स्थिति में समय परिवर्तन से विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को राहत मिलेगी और शैक्षणिक कार्य सुरक्षित वातावरण में संचालित हो सकेगा।
ज्ञापन में जिला संरक्षक जय प्रकाश राय, संयुक्त मंत्री राजेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री चंद्रजीत सिंह सहित प्रशांत जैन, शशी शंकर श्रीवास्तव, उमाशंकर गुप्ता, राजकमल, अभिषेक सोनकर, राहुल साहनी, एहतशाम अंसारी, सदानंद मिश्रा और निरपत पटेल उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Sonbhadra:घोरावल में 170‑वर्षीय पुराने थाना भवन पर अवैध कब्जा, आक्रोश

और खबरें

ताजा खबर