Railway news: रेल अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल चिकित्सालय में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ , श्रीमती नीलिमा सिंह सहित लखनऊ मंडल के कुल 53 अधिकारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान सभी अधिकारियों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी आदि स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

साथ ही इस अवसर पर अधिकारियों को संक्रमणजनित बीमारियों से बचाव के लिए न्यूमोकोकल टीकाकरण भी किया गया, जिसके अंतर्गत कुल 40 अधिकारियों को न्यूमोकोकल वैक्सीन लगाई गई।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका प्रभावी उपचार किया जा सकता है। उन्होंने सभी रेल कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
इस प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- http://post-partum: मातृ मृत्यु दर रोकने के लिए ‘पोस्ट-पार्टम हेमरेज’ पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
