Press release: लखनऊ मंडल प्रेस विज्ञप्ति 24.12.2025
आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अंतर्गत उतरेटिया (UTR) रेलवे स्टेशन पर “मेरा टिकट, मेरा स्वाभिमान” अभियान के तहत एक विशेष बस रेड का आयोजन किया गया। इस दौरान गाड़ी संख्या 24204, 14307, 14210, 14215 एवं 20401 की गहन टिकट जांच की गई।

इस सघन जांच अभियान के दौरान कुल 326 बिना टिकट यात्री पाए गए, जिनसे ₹22,610 किराया वसूल किया गया तथा ₹81,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इस प्रकार कुल ₹1,04,110 की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुई। अभियान के दौरान एक बिना टिकट यात्री को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सुपुर्द किया गया।यह विशेष अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) श्री सिद्धार्थ शंकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान में CMI/टिकट चेकिंग,CIT (रेड) सहित 18 टिकट चेकिंग स्टाफ, 23 RPF स्टाफ तथा 08 GRP स्टाफ ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
रेल प्रशासन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रेल संचालन में सहयोग प्रदान करें
आज का अभियान मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ श्री सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री कुलदीप तिवारी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेल प्रशासन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रेल संचालन में सहयोग प्रदान करें। ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
(कुलदीप तिवारी)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक,
उत्तर रेलवे, लखनऊ
ये भी पढ़ें- Aravalli Range: बीजेपी से अरावली को बचाएं

