Lucknow: ज्येष्ठ मास के आज प्रथम बड़ा मंगलवार के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में श्री हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, सुश्री सीमा राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा तथा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा श्रीमती रूक्मणी देवी ने पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद बांटा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी का स्टाफ मौजूद था।
ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगलवार को यूपी प्रेस क्लब में आयोजित विशाल भंडारा में समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी एवं श्री अरविन्द सिंह गोप शामिल हुए और बजरंग बली की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया।




इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के ओएसडी श्री आशीष यादव ‘सोनू यादव‘ यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन लखनऊ इकाई के अध्यक्ष श्री शिव सरन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र सिंह, सुरेश बहादुर सिंह, हसीब सिद्दीकी, विश्वदेव राव, के पी तिवारी, देवराज सिंह, अविनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
ये भी पढ़ें- Lucknow: रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने एक्स पर किया पोस्ट

