Wednesday, February 11, 2026

Lucknow news: श्रम प्रवर्तन अधिकारी संघ की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

Share


Lucknow news:लखनऊ में श्रम प्रवर्तन अधिकारी संघ की कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार, 8 फरवरी 2026 को लखनऊ स्थित होटल सेल्सटीएल मैनोर में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया संघ के विधान एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप कराई गई।


चुनाव अधिकारी सहायक श्रमायुक्त श्री मधुबन राम एवं सहायक श्रमायुक्त श्री कीर्तिवर्धन तथा पर्यवेक्षक श्री जी.एन. श्रीवास्तव (सहायक श्रमायुक्त, सेवानिवृत्त) की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव में संघ के कुल 125 सदस्यों ने मतदान किया।


मतगणना के पश्चात निम्न पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया—


अध्यक्ष पद पर डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह,
उपाध्यक्ष पद पर सुश्री शशि सिंह एवं श्री संतोष कुमार,
महासचिव पद पर श्री सचिन द्विवेदी,
कोषाध्यक्ष पद पर श्री अरविंद सिंह नेगी,
प्रकाशन मंत्री पद पर श्री अरुण तिवारी,
संयुक्त मंत्री पद पर श्री रिजवान खान, श्री धीरज सिंह एवं श्री शिशिर श्रीवास्तव तथा
संगठन मंत्री पद पर श्री अशद खान, श्री दिनेश चंद्र सरोज, श्री अनुराग त्रिपाठी, श्री सुमित कुमार एवं श्री रणंजय पाण्डेय निर्वाचित हुए।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने संघ के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे श्रम प्रवर्तन अधिकारियों के हितों की रक्षा, कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
संघ ने विभागीय समन्वय, पारदर्शिता एवं श्रमिक हितों के संरक्षण की दिशा में निरंतर सकारात्मक पहल करने का भी संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें-passport office:फरवरी को लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी में लगेगा पासपोर्ट जन शिकायत निवारण मेला

और खबरें

ताजा खबर