International Yoga Diwash 2025: महिलाओं में हर उम्र में कई तरह के बदलाव आते हैं। जैसे पीरियड्स प्रेग्रेंसी और मेनोपॉज जो शरीर और दिमाग पर असर डालते हैं। ऐसे में महिलाओं को फिट और हेल्दी रहने के लिए डाइट के साथ-साथ थोड़ा समय योगा के लिए जरूर निकालना चाहिए।
21 जून को है इंटरनेशनल योगा डे
बता दें कि योगा का महत्व कई साल पुराना है। इसी कारण 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन कि शुरुआत 2015 में हुई थी। योगा एक ऐसा अभ्यास है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा तीनों का संतुलन बनाया जाता है। आज हम आपको महिलाओं के लिए योगा बताएंगे जो किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन्हें अपना कर आप हेल्दी रह सकते हैं।
20 से 30 मिनट करना चाहिए योगा
समय कैसा भी हो पहले का या अभी का महिलाओं को कई तरह की जिम्मेदारियां निभानी पड़ती है। जैसे घर, ऑफिस बच्चें, फैमिली और इस बिजी लाइफ में वे अक्सर अपनी सेहत का ध्यान रख पाती है। खुद को फिट एण्ड फाइन रखने के लिए रोजना महिलाएं 20-30 मिनट योग करके खुद को फिट रख सकती है।
योग करने से महिलाओं को कई तरह के फायदे हो सकते है। इससे महिलाओं की स्किन अच्छी रहती है मन और शरीर तरोताजा रहता है। योगा करने से पीरियड्स के दर्द से भी राहत मिलती है।
ये है महिलाओं के लिए मुख्य आसान

बता दें कि महिलाओं के लिए भुजंगासन और कोबरा पोज है। ये आसन पेट और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनना हैं। वहीं महिलाओं की प्रजनन से जुड़ी सेहत को बेहतर बनाता है।
इसके बाद चंद्रभेदी प्राणायाम भी महिलाओं के लिए बेहद अच्छा योगासन है। ये दिमाग को ठंडा और शांत करता है, साथ ही बीपी को कंट्रोल करता है। साथ ही माइग्रेन और सिरदर्द में राहत देता है।
तीसरा आसान है बालासन भी महिलाओं के लिओ काफी लाभकारी होता है। इस योगासन से पेट की चर्बी कम होती है, बता दें कि ये किडनी ऐर लिवर के लिए काफी हेल्दी साबित होता है।
त्रिकोणासन महिलाओं को लिए सबसे जरूरी आसन होता है यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और पाचन में सुधार करता है। वहीं बल्ड फ्लो को बढ़ाता है। महिलाएं चाहे तो तितली आसन भी कर सकती है ये काफी सरल होता है. इस आसन से थाइसाइड की समस्या भी कम हो जाती है।
ये भी पढ़ें-Pregnancy: प्रेग्रेंसी में अपना कुछ इस तरह से रखें अपना ख्याल, आसान हो जाएंगी डिलीवरी