Thursday, September 10, 2026

Haryana News: खुशियों से मौत का सफर,सोनीपत हाईवे हादसे ने तीन दोस्तों की ले ली जान

Share

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में हाईवे, सेक्टर 7 के फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, ये हादसा उस दौरान हुआ जब तीनों दोस्त बीती देर रात मुरथल खाना खाने के लिए आया था। लेकिन वापसी के दौरान नेशनल हाईवे-44 पर सेक्टर-7 के फ्लाईओवर भीषण हादसा हुआ। बता दें कि हादसा इतना भीषण था कि तीन दोस्तों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बीती रात हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसे का शिकार चार दोस्त हुए। हादसा इतना भयानक था कि तीन ने मौके पर दम तोड़ दिया, और एक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

मुरथल गए थे दोस्त

यूपी के बिनौली का रहने वाला विशाल अपने तीन दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर बीती देर रात मुरथल खाना खाने के लिए आया था। वापसी के समय हाईवे पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक से टकरा गई, टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी मे तुरंत आग लग गई। जिसके कारण एक दोस्त की जलकर मौत हो गई, वहीं प्रिंस और सचिन की मौके पर मौत हो गई शेखर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। विशाल का एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

चारों दोस्त बीती देर रात मुरथल के एक ढाबे पर खाना खाने आए थे, लेकिन वापिस जाते समय हादसे का शिकार हो गए, तीन दोस्तों की जान जा चुकी है और विशाल का इलाज जारी हैं। फिलहाल थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Haryana news: कबाड़ी वाले की बेटी पर गर्व, मिली लाखों की नौकरी

और खबरें

ताजा खबर