Saturday, October 25, 2025

Bhaidhooj 2025: भाई-बहन के अटूट प्यार का पर्व, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Share

Bhaidhooj 2025: दीपावली के ठीक दो दिन बाद आने वाला भैया दूज का त्योहार भाई और बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष भैया दूज 2025 में गुरुवार, 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

भाईदूज का महत्व

शास्त्रों के अनुसार, भैया दूज का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना की कथा से जुड़ा है। कहा जाता है कि यमराज अपनी बहन के कहने पर उनके घर पहुंचे थे, जहां यमुनाजी ने उनका स्वागत किया, तिलक लगाया और उन्हें भोजन कराया। प्रसन्न होकर यमराज ने वचन दिया कि जो भी इस दिन अपनी बहन के हाथों तिलक करवाएगा, उसकी आयु लंबी और जीवन सुखमय होगा। तभी से यह दिन भाई-बहन के प्रेम का पवित्र प्रतीक बन गया।

भाईदूज का मुहूर्त

2025 में भैया दूज का शुभ मुहूर्त दो समय बताए गए हैं — एक दोपहर का मुहूर्त सुबह 11:30 से दोपहर 1:05 बजे तक, और दूसरा शाम का मुहूर्त रात 8:16 से 10:46 बजे तक।

भाईदूज पूजा की विधि

पूजा विधि के अनुसार, बहनें प्रातः स्नान कर व्रत करती हैं और पूजा थाली सजाती हैं जिसमें दीपक, रोली, चावल, मिठाई और जल से भरा कलश रखा जाता है। इसके बाद बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं, आरती उतारती हैं और मिठाई खिलाकर उसके कल्याण की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को उपहार या आशीर्वाद के रूप में कुछ भेंट देता है।
यह भी पढ़ें:Bhai Dooj 2025: बहन को दे ये ट्रेंडिंग गिफ्ट, देखकर खूशी से झूम उठेंगी

और खबरें

ताजा खबर