barley: सत्तू एक नेचुरल ड्रिंक है,जो भुने चनें और जौ को पीसकर बनता है, ये गर्मियों में सेहत के लिए वरदान का काम करता है। गर्मियों में शरीर में ठंड़क बनाए रखने में मदद करता हैं। बता दें कि खुद को हाइड्रेटिड रखने के लिए लोग सत्तू का शरबत पीना पसंद करते हैं। सत्तू को गर्मियों में सुपरफूड माना जाता हैं।
सत्तू को पीने से शरीर को कई तरह के फायदें मिलते हैं। इसमें कार्बोडाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में होते हैं। आइए जानते हैं कि एक गिलास सत्तू पीने से कितना प्रोटीन मिलता है।
प्रोटीन भरपूर मात्रा होती है सत्तू में
barley प्रोटीन से भरपूर होता है। ऐसे में एक गिलास सत्तू यानी करीब 30 ग्राम सत्तू पाउडर में लगभग 6-7 ग्राम प्रोटीन होता है। सत्तू आपके पाचन के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसके सभी जरूरी अमीनो एसिड होते है।
बता दें कि सत्तू की तासीर ठंडी होती है इसमें न्यूट्रिशन भरपूर होता है। साथ ही सत्तू पीना डायबिटीज पेशेंट्स के लिए काफी फायदेमंद होता है।
सत्तू को महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट्स की जगह यूज किया जा सकता है। क्योंकि यह काफी सस्ता और आसानी से अवेलेबल होता है। सत्तू को बेहतरीन प्रोटीन का सोर्स माना जाता है।
इस तरह से खाएं सत्तू
वहीं सत्तू चना, जौ, चीजों को भूनकर और पीसकर बनाया जाता है यह सिर्फ ड्रिंक के तौर पर नहीं बल्कि यह कई तरह से इस्तेमाल होता है,
नमक, नींंबू भूना जीरा पाउडर हरा धनिया ठंडा-ठंडा हाई प्रोटीन सोर्स वाला सत्तू पिएंं। और इस भीषण गर्मी से शरीर को ठंडा रखें
ये भी पढ़ें- Curds: किस के साथ है सेहत के लिए फायदेमंद दही, चीनी या नमक!