Saturday, July 12, 2025

Haryana Ambala: अनोखी शादी की चर्चा, बिना दहेज के रचाया धूमधाम से विवाह

Share

Haryana Ambala: कहते है कि जोड़ी ऊपर से बन कर आती है, इस कहावत को सच करती है हरियाण के अंबाला में रहने वाले युवक और रोपड़ की एक युवती की, जो एक परिणय सूत्र में बंध गए। जिन्होंने शादी कर के ये बता दिया कि जोड़ी आसमान से बन कर आती है।

ये शादी एक उदाहरण

इस अनोखी शादी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। खास बात ये है कि 3 फीट 8 इंच की दुल्हे नितिन और 3 फीट 6 इंज की दुल्हन आरुषि की शादी ने इलाके में एक नई मिसाल बन गई। बता दें कि नितिन हरियाणा के अंबाला कैंट का निवासी है और दुल्हन आरुषि पंजाब के रोपड़ की रहने वाली है। ये शादी सभी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। शारीरिक कद के मामले में और विवाह से जुड़ी अनेक परंपराओं को तोड़ने का उदाहरण बनी हुई है।

बिना दहेज के किया रिश्ता

इस शादी में सबसे बड़ी चर्चा का विषय दहेज बना है, खुशी की बात ये है कि नितिन और आरुषि ने बिना दहेज के विवाह किया। दोनों ने ये साबित किया कि आत्मविश्वास और प्यार शारिरिक बनावट से कहीं अधिक होते हैं। दोनों परिवारों को ये रिश्ता बहुत पंसद आया क्योंकि इस शादी में दहेज न लेकने का प्रस्ताव रखा गया था। साथ ही दोनों परिवारों ने मिलकर सादगी से विवाह की योजना बनाई।

ऐसा है परिवार

अपने चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है आरुषि उन्होंनें बीए तक की पढ़ाई की है। साथ ही परिवार का एक बेहद मजूबत साहारा रही है। दोनों का परिवार खुश है। साथ ही नितिन की फैमली भी बेहद खुश नजर आ रही है कि उन्हें एक पढ़ी-लिखी बहु मिली है। सभी रिश्तेदार लगातार बधाई दे रहे हैं।

ये शादी न केवल नए जोड़े के लिए है बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा है, जो शारिरिक बनावट, चेहरे की खूबसूरती, कद को तवजू देते है।

ये भी पढ़ें- Odisha news: पानी की किल्लत की वजह से नहीं हो रही शादी, लड़के रह गए कुंवारे

और खबरें

ताजा खबर