Monday, April 13, 2026

Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा पर भगवान रंगनाथ के दिव्य दर्शन, भक्त हुए भाव-विभोर

Share

Sharad Purnima: मथुरा। धर्म की नगरी मथुरा में सोमवार की रात शरद पूर्णिमा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्री रंगनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चांदनी रात में भगवान श्री रंगनाथ जी का अद्भुत श्रृंगार किया गया और उन्हें चांदी से बने सुंदर चंद्र प्रभा वाहन पर विराजमान कराया गया।

भगवान के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। जैसे ही भगवान श्री रंगनाथ जी अपने रजत वाहन पर निकले, भक्तों ने जयकारों से पूरा परिसर गूंजा दिया। भगवान के सिर पर मोर मुकुट और हाथों में मुरली थी, जिससे उनका स्वरूप बिल्कुल श्रीकृष्ण जैसा नजर आ रहा था। उनके साथ माता गोदा जी भी सजे-धजे रूप में विराजमान थीं।

भक्तों ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की किरणें अमृतमयी मानी जाती हैं। इस रात भगवान के दर्शन करने से मनुष्य के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है। इस अवसर पर मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था।

श्री रंगनाथ जी के दिव्य दर्शन कर भक्तों ने अपने को धन्य महसूस किया और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साह से भरा नजर आया।

ये भी पढ़ें- UP News: गली में पांच मंजिला इमारत झुकी, पड़ोसियों में डर का खौफ

और खबरें

ताजा खबर