Tuesday, March 10, 2026

Earthquake Bangkok:म्यांमार और थाईलैंड में भूंकप के तेज झटके, भारी तबाही

Share

Earthquake Bangkok: म्यांमार और थाईलैंड में तेज भूकंप से भारी तबाही मचने की आशंका है। बता दें कि थाईलैंड से खतनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। एक्स पर बैकॉक से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक गनचुम्भी इमारत को जमीन पर गिरते देखा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का खतरानाक भूंकप आया है। भूंकप के झटके पूरे देश में महसूस किए गए।

ये झटके दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गये हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि भूकंप का केन्द्र जमीन से सिर्फ 10 किमी अंदर था। जिससे भारी तबाही की आशंका है।

Earthquake Bangkok: में लोग घरों से बाहर भागते आए नजर

वहीं यूएसजीएस ने एक बयान में कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:50 बजे के आसपास म्यांमार के सागाइंग शहर के उत्तर-पश्चिम में 16 किमी की दूरी 10 किमी का गहराई पर आया था।

लोग अपने घरों से बाहर भागते हुए नजर आए ।

भूकंप से भारी तबाही

म्यांमार और थाईलैंड में भारी तबाही देखने को मिल रही है लोग जान बचा कर भागते दिखें। वहीं कई इमारते धाराशाई हो गई।

म्यांमार की सीमा से लगे युन्नान और गुआंग्शी प्रांतो में भी झटके महसूस किए।

और खबरें

ताजा खबर