Wednesday, August 6, 2025

Sawan 2025: सावन में महिलाएं करें ये काम, घर पर बढ़ेंगी बरकत

Share

Sawan 2025: सावन का महिना 11 जुलाई से शुरू हो चुका है। मान्यता है कि सावन का महिना महिलाओं के लिए बड़ा शुभ माना जाता है। सावन के महिने में अखंड सौभाग्य के लिए स्त्रियां सावन सोमवार के अलाव मंगला गौरी व्रत भी करते है। बता दें कि इस महीने महिलाएं शिव जी की पूजा के अलावा पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती है।

सावन में कौन से उपाए करें महिलाएं

संतान प्राप्ति और पति की दीर्धायु के लिए सावन में महिलाएं भोलेनाथ का जल, पंचामृत आदि से अभिषेक करना शुभ माना जाता हैं। सावन के महिने में शिव जी की प्रिय चीजें जैसे धतूर, भागं, भस्म उन्हें अर्पित करना चाहिए, मिट्टटी के शिवलिंग बनाकर पूजा करना श्रेष्ठ माना गया है। इससे शिव जी पूजा जल्द स्वीकर करते है।

इन चीजों का करें दान

सावन के महिने में जो स्त्रियां मंगला गौरी का व्रत करते हैं, उन्हें इन वस्तुओं का दान करना चाहिए शास्त्रों के मुताबिक, मेंहदी, चूड़ी, बिंदी, कपड़े सिंदूर और सुहाग के सामान का दान करना चाहिए।

मेहंदी लगाएं

सावन का महिना आते ही महिलाएं विशेष तौर पर साज-श्रृंगार करती हैं। सावन में महेंदी लगाने की परंपरा है। मेंहदी लगाने रक्त संचार का भी नियंत्रण रखती है. साथ ही मेहंदी सुहाग का प्रतीक हैं।

इन पौधों को लाना माना जाता है शुभ

सावन में महिलाओं को बेलपत्र का पौधा लगाना चाहिए, साथ ही सुहाग की सलामती और परिवार की खुशहाली के लिए रोजाना इस पेड़ की सुबह-शाम पूजा करें। ये पेड़ शिव का स्वरूप माना गया हैं। कहते हैं जैसे ये बढ़ता है वैसे ही वैसे पति-पत्नि के रिश्तें में मिठास आती है।

इस रंग करा करें प्रयोग

शास्त्रों के मुताबिक महिलाओं को सावन के महिने में प्रकृति के अनुसार चलना चाहिए। सावन में प्रकृति में हरियाली अधिक होती है। ऐसे में स्त्रियों को हरे रंग के वस्त्र, हरी चूडियां पहनना चाहिए।

पूजा-पाठ

सावन में शिव साधना के अलावा स्त्रियों को थोड़ा समय भोलेनाथ के भजन-कीर्तन भी करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंShani 2025: कितने दिनों तक रहेगीं शनि की उल्टी चाल, इन राशियों पर कैसा रहेगा असर

और खबरें

ताजा खबर