Monday, October 27, 2025

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Share

Sonia Gandhi:कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार रात को अचानक दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी को पेट से संबधित समस्या के कारण उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती करया गया है। साथ ही निगरानी में रखा गया है। बता दें कि जून में ये दूसरी बार है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनिया गांधी की हालत में सुधार?

मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। फिलहाल अस्पताल की तरफ से आधिकारिक हेल्थ सम्ब्धित जानकारी सामने नहीं आई है। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

पहले भी हो चुकी है एडमिट

सोनिया गांधी ने 7 जून को भी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी। बता दें कि बिते कई सालों से सोनिया गांधी की सेहत कुछ नासाज रही है, जिसकी वजह से उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है।

सोनिया गांधी का पार्टी के लिए बड़ा योगदान

बता दें कि सोनिया गांधी ने 1997 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली और 1998 में पार्टी की अध्यक्ष बनी। साथ ही सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2004 और 2009 के आम चुनावों में सफलता हासिल की और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार बनाई। सोनिया गांधी ने पीएम बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया और डॉ. मन मोहन सिंह को पीएम के रूप में चुना। वहीं 2019 में राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।

ये भी पढ़ें- Randeep Surjewala: कांग्रेस का बड़ा आरोप,2019 के बाद नहीं हुई कोई नियुक्ति

और खबरें

ताजा खबर