food poisoning: गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग हो जाना आम बात है। थोड़ी सी लापरवाही food poisoning का असल कारण बन सकता है, जिससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। हर बार दवा लेना जरूरी नहीं होता है। शूरूआती लक्षण में हल्के हैं तो कुछ घरेलु उपाय अपनाकर ही आराम पाया जा सकता हैं।
ओआरएस या नमक पानी का घोल
शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी न होने दें। क्योंकि गर्मी में डिहाइड्रेशन सबसे बड़ा खतरा होता है फूड पॉइजनिंग से हुई मरोड़ और उल्टी को नियंत्रित करती है। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चीनी और एक चुटकी नमक मिलाकर पिएं
अदरक का जूस
अदरक के जूस में एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर पिएं या अदरक की चाय लें। इसके दिन में करीब 2 बार ले सकते है। इससे आपको जल्दी आराम मिल सकेगा।

लहसुन
लहसुन प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। लहसुन की एक कली निगलें या इसे गुनगुने पानी में डालकर पिएं।
तुलसी की पत्ते
तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। तुलसी को पत्ते पेट की सूजन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।
नींबू पानी को डाइट में शामिल करें
नींबू का रस शरीर को डिटाक्स करता है। नींबू पानी पेट के अंदर जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इस लिए हर दिन एक गिलास नींबू पानी पिएं।
ये भी पढ़ें- Foot pain: आपके पैरों में रहता है दर्द तो आपनाएं ये नुख्सा