Eid UI-Adha 2025: खुशखबरी है कि चांद दिख गया है। बता दें कि इस्लाम में ईद की तरह ही बकरीद का महत्व है। इस पर्व को भी बड़ी धूमधाम से माया जाता है। इसे कुर्बानी का त्योहार भी कहते है। बता दें कि इस इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक जुल-हिज्जा या धुल-हिज्जा की 10 (Eid UI-Adha 2025) तारीख को मनाया जाता है।
सऊदी अरब में नजर आया चांद
इस्लाम धर्म में सभी त्योहार चांद को देख कर ही मानाएं जाते है। जब चांद दिखा समझों त्योहार कंफर्म होता है। बिती 27 मई 2025 को सऊदी अरब में महरिब के बाद चांद देखा गया।
इसी के साथ ही जुल-हिज्जा की शुरुआत हो गई। ये इस्लाम में जुल-हिज्जा को रमजान के बाद दूसरा खास और पवित्र महिना माना जाता है।
इस महिने में कई तरह के इस्लामिक धार्मिक गतिविधियां होती है, जैसे मक्का में हज की शुरुआत, अफरा का दिन और ईद उलअजहा का पर्व।
बता दें कि सऊदी अरब में जुल-हिज्जा का चांद सामने आने के बाद ईद उल-अजहा की तारिख का ऐलान कर दिया गया है। इस बार ये त्योहार 6 जून को मनाया जाएगा। इसकी आधिकारिक जानकारी सऊदी के सुप्रीम कोर्ट ने X पर दी है।
भारत में कब है बकरीद
सऊदी अरब में तो बकरीद की तारीख तय हो गई है। साथ ही आधिकारिक रूप से इसका ऐलान भी कर दिया गया है। लेकिन भारत में बकरीद कब होगी ये जानना अभी बाकी है दरअसल भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण एशियाई देशों में आज 28 मई को चांद देखा जाएगा।
आज अगर चांद दिख जाता है तो धुल-हिज्जा की शुरुआत 29 मई से होगी और 10वें दिन ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा। वहीं भारत में शनिवार 7 जून 2025 को बकरीद मनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- Nandi Bhagwan: नंदी से कुछ इस तरह से कहे अपनी मनोकामना, शिव पूरी करेगें आपकी इच्छा