Tuesday, October 13, 2026

Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्टूबर कब है नवमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कन्या पूजन का समय

Share

Maha Navami 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 में महानवमी की तारीख को लेकर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन है। पंचांग के अनुसार नवमी तिथि 19 अक्टूबर 2026, सोमवार दोपहर 12:21 बजे से शुरू होगी और 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार दोपहर 12:51 बजे तक रहेगी।

कब करें नवमी पूजन

उदय व्यापिनी तिथि के नियम के अनुसार महानवमी का व्रत और पूजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को ही किया जाएगा। 19 अक्टूबर को महा अष्टमी और संधि पूजा होगी। बिहार, यूपी, झारखंड में 20 अक्टूबर को ही नवमी मान्य होगी।

नवमी पूजा शुभ मुहूर्त 2026

  1. ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:45 – प्रातः 05:35
  2. अभिजीत मुहूर्त: 11:42 पूर्वाह्न – 12:27 अपराह्न (पूजा के लिए उत्तम)
  3. अपराहन काल (हवन के लिए): दोपहर 01:30 – 03:00 बजे
  4. संधि पूजा (19 अक्टूबर): सुबह 10:27 बजे – 11:15 बजे

महानवमी पूजा विधि

  • सुबह स्नान करके मां दुर्गा की महिषासुरमर्दिनी रूप में स्थापना करें।
  • महास्नान के बाद षोडशोपचार पूजा करें – लाल फूल, लाल चुनरी, सिन्दूर, मेहंदी, 16 श्रृंगार अर्पित करें
  • मां को हलवा, चना, पूड़ी और नारियल का भोग लगायें।
  • दुर्गा चालीसा और सिद्धकुंजिका स्त्रोत का पाठ करें।
  • चींटी में घी, आम की लकड़ी से नवमी होम करें।

कन्या पूजन का सही समय

नवमी पर कन्या पूजन का सबसे शुभ समय 20 अक्टूबर सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक। इस दिन 9 कन्याओं (2 से 10 साल की) को भोजन कराकर उन्हें लाल चुनरी, फल और दक्षिणा दें। कन्या पूजन के बिना नवरात्रि व्रत अधूरा मन जाता है।

ये भी पढ़ें- Durga Ashtami 2026: 19 अक्टूबर को है महा अष्टमी, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और भोग विधि

और खबरें

ताजा खबर